MP Board exam 2024: 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च में होगी परीक्षा 

MP board exam 2024
X
मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा 5 और 8 का टाइम टेबल जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने टाइम टेबल जारी की है। यह परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी, जो 14 मार्च तक चलेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार को टाइम टेबल जारी किया है।

MP Board Exam 2024: मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे साथ ही दोनों ही परीक्षाओं को समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक कराने का आदेश जारी किया गया है। पिछले साल 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस वर्ष 8वीं में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र परीक्षा शामिल होंगे।

MP board exam 2024 class 8th
MP board exam 2024 class 5th

कक्षा 5 का टाइम टेबल
कक्षा 5 की परीक्षा भी 6 मार्च से आयोजित की जा रही है। जो 13 मार्च तक चलेगी। कक्षा 5 का टाइम टेबल इस प्रकार है।
6 मार्च दिन बुधवार- हिंदी
7 मार्च दिन गुरुवार- गणित
11 मार्च दिन सोमवार- अंग्रेजी
12 मार्च दिन मंगलवार- पर्यावरण
13 मार्च दिन बुधवार- संस्कृत

MP Board exam 2024 class 8th
MP Board exam 2024 class 8th

8वीं कक्षा का टाइम टेबल
6 मार्च 2024 से कक्षा 8 की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा 14 मार्च तक चलेगी।
6 मार्च दिन बुधवार- हिंदी
7 मार्च दिन गुरुवार- गणित
11 मार्च दिन सोमवार- अंग्रेजी
12 मार्च दिन मंगलवार- विज्ञान
13 मार्च दिन बुधवार- संस्कृत
14 मार्च दिन गुरुवार- सामाजिक विज्ञान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story