UGC NET December 2024: नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी; यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी हो सकती है। जानें कैसे करें डाउनलोड और कब मिलेगा एडमिट कार्ड।;

Update:2024-12-19 14:11 IST
JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024
  • whatsapp icon

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्दी ही जारी की जा सकती है। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे वे यात्रा की योजना बना सकेंगे। इसके साथ ही, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा से केवल चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। 

कब होगा UGC NET एग्जाम 
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के आयोजन के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं, और एनटीए द्वारा एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी जारी हो सकती है। परीक्षा का आयोजन 1 से 19 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।

और भी पढ़ें:- UGC NET Exam: क्या है यूजीसी नेट; क्यों पीएचडी के लिए जरूरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी स्लिप का महत्व
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करती है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड का स्थान नहीं ले सकती और परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र भी लेकर जाना अनिवार्य होगा। 

कैसे डाउनलोड करें UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप?

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • सबमिट करने के बाद, आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Similar News