UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर की अधिसूचना जारी, जनवरी में होगा एग्जाम; जानें लास्ट डेट

UGC NET December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार (19 नवंबर) को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET दिसंबर 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।;

Update:2024-11-20 13:07 IST
JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024JKPSC CCE Prelims Admit Card 2024
  • whatsapp icon

UGC NET December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार (19 नवंबर) को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET दिसंबर 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट:- 10 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:- 11 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • फॉर्म में सुधार की तिथि:- 12 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • परीक्षा की तिथि:- 01 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025

परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।

UGC NET December 2024 Notification: यूजीसी नेट दिसंबर की अधिसूचना

पात्रता मानदंड
एनटीए पात्रता मानदंडों के अनुसार, मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि विषयों में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

21 अगस्त से 5 सितंबर तक हुई थी परीक्षा
UGC NET 2024 के री-एग्जाम 21 अगस्त से 5 सितंबर 2024 के बीच आयोजित किए गए थे। इस बार 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। कुछ तकनीकी कारणों से, परीक्षा कुछ केंद्रों पर CBT मोड में पुनः आयोजित की गई। हाल ही में, NTA ने UGC NET जून 2024 का रिजल्ट 17 अक्टूबर 2024 को जारी किया था। उम्मीदवारों ने अपना स्कोरकार्ड ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया।

और भी पढ़ें:- UGC NET Exam: क्या है यूजीसी नेट; क्यों पीएचडी के लिए जरूरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UGC NET दिसंबर 2024 अधिसूचना डाउनलोड कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर "Public Notices" सेक्शन में जाएं।  
  • "UGC NET दिसंबर 2024 सूचना पुस्तिका" पर क्लिक करें।  
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।  
  • आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य सहित सभी महत्वपूर्ण अपडेट उपलब्ध होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

Similar News