UP Board Result 2025: अब इस दिन घोषित होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा अपडेट

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर! यूपीएमएसपी (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर जो असमंजस बना हुआ था, उस पर अब विराम लग गया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर ही अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
कुल 54.37 लाख छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54.37 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 में परीक्षा दे चुके हैं। परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सोशल मीडिया पर रिजल्ट डेट को लेकर फैली अफवाहों के बीच यह जानकारी छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत लेकर आई है। सूत्रों के अनुसार, UP Board Result 2025 को 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है, क्योंकि परिणाम तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।
बीते साल का रिजल्ट
अगर हम पिछले वर्षों की बात करें, तो 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को और 2023 में 25 अप्रैल को जारी किया गया था। दोनों ही वर्षों में परीक्षा और रिजल्ट के बीच करीब 42 से 52 दिनों का अंतर देखा गया था। यही कारण है कि इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की प्रबल संभावना है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS