UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

UP Board Result 2025:  यूपी बोर्ड के 54 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा परिणाम को लेकर सचिव भगवती सिंह ने नया अपडेट दिया है, जो आपके इंतजार को जल्द खत्म कर सकता है।;

Update:2025-04-14 10:51 IST
BARC OCES Result 2025BARC OCES Result 2025
  • whatsapp icon

UP Board Result 2025:  यूपी बोर्ड के 54 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा परिणाम को लेकर सचिव भगवती सिंह ने नया अपडेट दिया है, जो आपके इंतजार को जल्द खत्म कर सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी करने वाली है। सूत्रों की मानें तो UP Board Result 2025 की घोषणा 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन हो सकती है।

इस साल करीब 54.38 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटर के विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं।

ऐसे चेक करें अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 
रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले UPMSP की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "UP Board 10th/12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।

पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। लेकिन अगर कंपार्टमेंट में भी पासिंग मार्क्स नहीं आए, तो फेल माना जाएगा।
 

Similar News