UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम कब होगा जारी, यहां जानें ताजा अपडेट

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।;

Update:2025-04-02 15:03 IST
UP Board 12th Result 2025UP Board 12th Result 2025
  • whatsapp icon

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। अब लाखों विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।

ऐसे करें यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 चेक
यदि आप यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "Exam Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "UP Board 12th Result 2025" लिंक का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब "View Result" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें।

पिछले वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीखें:

  1. 2024: 25 अप्रैल
  2. 2023: 20 अप्रैल
  3. 2022: 18 जून
  4. 2021: 31 जुलाई
  5. 2020: 27 जून

Similar News