ubse uk board result 2025: 10वीं में 90.77 तो 12वीं में 83.23% STUDENTS ने मारी बाजी; जानिए किसने किया टॉप

ubse uk board result 2025: उत्तराखंड के सवा दो लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार (19 अप्रैल) को कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी। 10वीं का परीक्षाफल 90.77 और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा है। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने बाजी मारी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट (ubse.uk.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
90.77 फीसदी 10वीं का कुल रिजल्ट
10वीं में कुल 90.77 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। 88.20 फीसदी लड़के और 93.25 फीसदी लड़कियों को सफलता मिली है। हाई स्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और नैनीताल के जतिन जोशी ने 99.20 अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों छात्रों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं। टिहरी की कनक लता ने 495 अंक पाकर 99% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। रुद्रप्रयाग की प्रिया और दीपा जोशी 98.80 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही।
अनुष्का ने मारी बाजी
12वीं का परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा। 80.10 फीसदी छात्र तो 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। अनुष्का ने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।
केशव दूसरे और आयुष तीसरे नंबर पर
12वीं में केशव भट्ट ने दूसरा स्थान पाया है। केशन ने 500 में 489 नंबर पाए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आयुष ने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
10वीं और 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। 10वीं में 109,859 ने परीक्षा दी थी। 99,725 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं में 1,06,345 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 88518 विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए। छात्रों ने 1245 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। 21 मार्च से 4500 शिक्षकों ने 11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की थी। अब परिणाम जारी हुआ।
ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UK Board की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का एक्टिव लिंक पर जाएं।
- अब इस लिंक पर जाकर क्लिक कर दें। और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अब आप रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS