Logo
XAT Result 2024: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर XAT रिजल्ट जारी कर दिए हैं। XAT 2024 की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

XAT Exam 2024 Result out: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने देश भर के 160 से अधिक बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बात दें कि XAT 2024 रविवार 7 जनवरी 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। 

तय तारीख से पहले आया रिजल्ट(XAT Exam 2024 Result)
जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के नतीजे तय तारीख से पहले घोषित कर दिए गए हैं। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा परिणाम 31 जनवरी 2024 को आने की उम्मीद थी।

यह होगी आगे की प्रक्रिया(XAT Exam 2024 Result)
देश भर के प्रतिभागी संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर XAT प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। XAT 2024 परिणाम की घोषणा के बाद प्रबंधन कार्यक्रम पेश करने वाले बी-स्कूल और प्रबंधन संस्थान प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

ऐसें करें रिजल्ट डाउनलोड(XAT Exam 2024 Result)

  • XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध XAT 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
5379487