Bhojpuri Gana: बोल्ड अंदाज में आम्रपाली दुबे ने फैंस का लूटा दिल, सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा

भोजपुरी डांसिंग सेंसेशन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन कहा जाता है। अपनी सेक्सी और स्टनिंग तस्वीरों से आम्रपाली इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की यह हॉट दीवा हैं जिन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। करियर की शुरुआत से ही एक्ट्रेस लोगों के दिलों को घायल कर रही हैं। यह भोजपुरी हसीना अपने बोल्ड डांस स्टेप्स से लोगों को इप्रेस करना बखूबी जानती हैं और इस बीच उनका एक गाना 'नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया' (Nase Nase Chadhata Je Jahariya) खूब वायरल हो रहा है।
वैसे तो आम्रपाली और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की जोड़ी हमेशा धमाल मचाती है लेकिन इस गाने में यह भोजपुरी हसीना अकेले तूफ़ान ला रही हैं। शोर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में एक्ट्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जा रहा है और लोग रील्स भी बना रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली अपनी कातिल अदाओं से लोगों को मदहोश कर रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
अगर यूट्यूब पर इस वीडियो की बात करें तो इसे अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वीडियो में आम्रपाली काफी हॉट नजर आ रही हैं और उनकी बोल्डनेस को देख लोग कायल हो रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत करने वाली यह हसीना आज भोजपुरी में काफी पॉपुलर फेस हैं। आम्रपाली का यह गाना 'पहली नजर को सलाम' (Pahli Nazar Ko Salam) फिल्म से है।
Tags
- amrapali dubey
- amrapali dubey bhojpuri gana
- amrapali dubey bhojpuri songs
- amrapali dubey Nase Nase Chadhata Je Jahariya
- Nase Nase Chadhata Je Jahariya
- bhojpuri gana
- PEHALI NAZAR KO SALAM
- amrapali dubey
- amrapali dubey bhojpuri gana
- amrapali dubey bhojpuri songs
- amrapali dubey Nase Nase Chadhata Je Jahariya
- Nase Nase Chadhata Je Jahariya
- bhojpuri gana
- PEHALI NAZAR KO SALAM
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS