Logo
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी जायरा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है और फैंस से उनके लिए दुआ मांगने को भी कहा हैं।

Zaira Wasim Father Passes Away: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहें। पूर्व एक्ट्रेस ने खुद इस खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है। पोस्ट शेयर करते हुए जायरा ने अपने फैंस भी अपने दिवंगत के पति के लिए दुआएं मांगने के लिए बोला है। 

'दंगल' फेम जायरा वसीम के पिता का निधन
दअरसल, जायरा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने पिता के निधन की जानकारी का एक पोस्ट शेयर किया है। लेकिन जायरा ने इस पोस्ट में पिता के निधन की वजह जाहिर नहीं की हैं।  पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ''जाहिद वसीम, मेरे पिता, इस दुनिया को छोड़ गए हैं। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे। दुआ करें, कि अल्लाह उन्हें उनकी गुनाहों के लिए माफ कर दें। उनकी कब्र को सहजता की जगह बनाएं और हर सजा से उन्हें बचाएं। उस दुनिया में उन्हें आराम से रहने दें। उन्हें जन्नत में ऊंची जगह मिलें।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

फिल्म 'दंगल' से जायरा वसीम ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
आपको बता दें, जायरा वसीम फिल्म 'दंगल' से चर्चा में आई थीं। इसी फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें वो रेसलर गीता फोगाट के बचपन के रोल में नजर आई थीं और आमिर खान उनके पिता बने थे। हलांकि, फिल्म में जायरा के अभिनय को काफी पसंद किया गया था और उनके पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई थीं। जिसके बाद उन्होंने आमिर खान फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी काम किया। 

जायरा को मिला था बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
वहीं जायरा को फिल्म 'दंगल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा जायरा साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने भारत की यंग मोटिवेशनल स्पीकर रहीं आयेशा चौधरी का किरदार निभाया था और उनके पेरेंट्स के रोल में प्रियंका और फरहान नजर आए थे।  

5379487