Logo
Good News: '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मेसी के घर नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। जी हां, विक्रांत मेसी पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्टर ने वाइफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की घोषणा की है।

Vikrant Massey and Sheetal Thakur Become Parents: इन दिनों '12वीं फेल' के मेकर्स से लेकर सभी कलाकार फिल्म की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच '12वीं फेल' के एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Messey) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। फिल्म की सफलता के बाद विक्रांत को एक और खुशी नसीब हुई है। जी हां, विक्रांत मेसी पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। 

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर न्यू बॉर्न बेबी के माता-पिता बन गए हैं। एक्टर ने वाइफ के साथ एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। 

विक्रांत और शीतल ने पोस्ट किया शेयर
विक्रांत और पत्नी शीतल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की घोषणा की। दोनों कपल 7 फरवरी 2024 को माता-पिता बने। उन्होंने बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया जिसमें न्यू बॉर्न बेबी का वेलकम करते हुए लिखा, "O7.02.2024 - क्योंकि अब हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।" आपको बता दें, अभिनेता और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर पहली बार माता-पिता बने हैं और उन्होंने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है।

कई सारे सेलेब्स ने दी बधाई 
'12वीं फेल' एक्टर के घर नन्हें मेहमान के आने से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक विक्रांत और शीतल को खूब सारी बधाईयां दे रहे हैं। '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, रसिका दुग्गल, जोया अख्तर, वाणी कपूर, टिस्का चोपड़ा समेत कई सारे सेलेब्स ने विक्रांत और शीतल के पैरेंट्स बनने पर खुशी जताई है और उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं। 

'12वीं फेल' को मिली अपार सफलता
गैरतलब है, बीते साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' को अपार सफलता हासिल हुई है। इस फिल्म से विक्रांत मेसी ने अभिनय कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था जिसमें एक गरीब परिवार से आए के व्यक्ति के यूपीएससी एग्जाम पास करने की जर्नी को दिखाया गया था। 
दर्शकों और रिव्यूवर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

5379487