National Film Awards 2024: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स यानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार, 16 अगस्त को की जा रही है। इस समारोह में साल 2022 में आई फिल्मों और अन्य कैटेगरीज में विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार ऋषभ शेट्टी को फिल्म 'कांतारा' के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

राहुल वी. चिट्टेला के निर्देशन में बनी फिल्म गुलमोहर (2023) ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा कहानी पर आधारित है। 

देखें पूरी विनर लिस्ट-

  • बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन ने तिरुचित्रम्बलम और मानसी पारेख कचछ एक्प्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
  • बेस्ट फीचर फिल्म- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म आट्टम को मिला है।
  • बेस्ट डायरेक्टर- निर्देशक सूरज बड़जात्या को फिल्म 'ऊचांई' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नीना गुप्ता को ऊंचाई के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
  • गुलमोहर के लिए मनोज बाजपेयी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है।
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- फौजा (हरियाणवी फिल्म) के लिए पवन राज मल्होत्रा ने अवॉर्ड जीता है।
  • बेस्ट सिंगर- अरिजीत सिंह ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय अवॉर्ड जीता है।
  • बेस्ट म्यूजिक- हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार जीता।
  • बेस्ट कन्न्ड़ फिल्म- अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 
  • बेस्ट तमिल फिल्म-  पोन्नियिन सेलवन 1 
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2