आदर जैन-अलेखा की शादी: हाथों में हाथ डाले नजर आए रणबीर-आलिया, करीना-सैफ का रॉयल लुक, रेखा-अनन्या का ग्लैम छाया

Aadar Jain Alekha Advani Wedding, kareena kapoor saif ali khan, ranbir alia, Rekha video
X
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।
Aadar Jain- Alekha Advani Wedding: रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। बीती रात मुंबई में आयोजित हुई इस शादी समारोह में बॉलीवुड सेलेब्स की धूम रही।

Aadar Jain-Alekha Wedding: करीना कपूर, करिश्मा और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी इस वक्त लाइमलाइट में है। आदर जैन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी रचा ली है। हालांकि इस साल जनवरी में कपल ने गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसके बाद 21 जनवरी को दोनों ने हिंदू पारंपरिक रिवाजों से शादी की। बीती रात आदर-अलेखा के ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में बी-टाउन के सेलेब्स बन-ठनकर पहुंचे। तो वहीं कपूर खानदान के सदस्यों का लुक सबसे हटकर लगा।

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बीती रात मुंबई में शादी समारोह का आयोजन हुआ जिसमें आदर-अलेखा ने वरमाला पहनाने के बाद सात फेरे लिए। रस्मों के बाद कपल ने वेन्यू के बाहर आकर पैपराजी को खूब पोज दिए। न्यूली वेड्स के साथ उनके माता-पिता ने भी तस्वीरें क्लिक करवाईं।

इस शादी में कपूर खानदान की धूम रही। करीना कपूर-सैफ अली खान, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, करिश्मा कपू, नीतू कपूर, रिद्धिमा समेत कपूर फैमिली के तमाम लोगों ने शादी में एंट्री लेकर महफिल लूट ली।

करीना कपूर और सैफ अली खान का रॉय लुक सबसे बढ़कर था। बेबो ने लाल साड़ी के साथ मांग में सिंदूर भरकर लाइमलाइट लूट ली। तो वहीं नवाब सैफ ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लगे।

आलिया और रणबीर भी एक-दूसरे के साथ कॉम्प्लिमेंटिग लगे। आलिया ने बेबी पिंक कलर की सीक्वेंसी वाली साड़ी पहनी और गले में ग्लोडन नेकलेस पेयर किया। वहीं रणबीर कपूर ग्रीन कलर के कुर्ता-पयजामा लुक में डैशिंग लगे।

नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और नाती समायरा के साथ नजर आईं। तीनों ने पैप्स को खूब पोज़ दिए, हालांकि इस दौरान समायरा का चेहरा मुर्झाया हुआ नजर आया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट किए- लगता है समायरा को डांट पड़ी है।

तो वहीं शादी में रेखा के लुक ने चांर चांद लगा दिए। गोल्डन-ब्लू कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने ढेरा सारी गोल्डन ज्लेवेरी कैरी की। उनका ये लुक सबसे हटकर लगा।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना वाइट रंग के लंहगे में नजर आईं। तो वहीं गौरी अपनी मां के साथ शादी में शामिल हुईं।

अनन्या पांडे ने रेड कलर की साड़ में खूबसूरत पोज दिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story