VIDEO: राम मंदिर समारोह में भावुक हुए एक्टर मनोज जोशी, प्रभु श्रीराम की भक्ति में छलके आंसू, कुमार विश्वास भी दिखे साथ

Manoj Joshi and Kumar vishwas
X
राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचे एक्टर मनोज जोशी और कवि कुमार विश्वास।
आज यानि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी जिसमें देशभर से दिग्गज हस्तियां इस ऐतिहासिक पल को साक्षी बनाने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी को राम मंदिर परिसर में भावुक हो हुए देखा गया।

Ram Mandir Inaugration: देशभर में लोग प्रभु श्रीराम के स्वागत की तैयारी में पलके बिछाए बैठे हैं। आज वो ऐतिसाहिक दिन आ गया है जब भगवान राम अयोध्या के राम मंदिर में पधारेंगे। आज यानि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी जिसमें देशभर से दिग्गज हस्तियां इस ऐतिहासिक पल को साक्षी बनाने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

मनोज जोशी-कुमार विश्वास पहुंचे मंदिर परिसर
दिग्गज राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेट जगत के खिलाड़ी राम मंदिर के भव्य समारोह के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज जोशी भी अयोध्या के राम मंदिर में पहुंच चुके हैं। उनके साथ कवि कुमार विश्वास को भी देखा गया। राम मंदिर के भव्य समारोह में पहुंचकर एक्टर भावुक होते दिखे।

भावुक हुए मनोज जोशी

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर मनोज जोशी और कुमार विश्वास राम मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान मनोज जोशी भावुक होते नज़र आए। अयोध्या नगरी को राम की भक्ति में लीन देख एक्टर खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए और प्रभु श्रीराम के स्वागत के आनंद मे उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कवि कुमार विश्वास राम मंदिर परिसर की तारीफ करते हैं और इस भव्य समारोह को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा- "यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण है। लोगों ने इस क्षण के लिए 550 वर्षों तक इंतजार किया...यह आनंद का पर्व है..." तो वहीं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा और राम मंदिर आंदोलन के बारे में बात करते हुए अभिनेता मनोज जोशी की आंखें नम हो गईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story