Yami Gautam: प्रेग्नेंट हैं यामी गौतम! एक्ट्रेस के घर इस महीने होगा नन्हें मेहमान का स्वागत, पति आदित्य धर ने किया कंफर्म

Yami Gautam Pregnancy news
X
यामी गौतम ने साल 2021 में निर्देशक आदित्य धर से शादी की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम गर्भवती हैं। आज 8 फरवरी को फिल्म 'आर्टिक 370' के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस के पति आदित्य धर ने यामी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टी कर बताया है कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। 2021 में यामी और आदित्य ने शादी की थी।

Yami Gautam Pregnancy news: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म 'आर्टिक 370' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए गुडन्यूज़ है। यामी गौतम के घर जल्द ही किलकारी गूंजेगी। जी हां! यामी गौतम और आदित्य धर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्माता आदित्य धर, शादी के तीन साल बाद, अपने परिवार में एक और मेहमान के स्वागत के लिए तैयार हैं। यामी के पति आदित्य ने एक्ट्रेस के गर्भवती होने की जानकारी दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यामी साढ़े पांच महीने से गर्भवती हैं।

आदित्य धर ने यामी की प्रेग्नेंसी की कंफर्म
आज गुरुवार को फिल्म 'आर्टिक 370' के ट्रेलर लॉन्च पर आदित्य और यामी को एकसाथ देखा गया। इस दौरान यामी लॉन्ग कोट से अपना बेबी बंप ढकती नजर आईं। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही आदित्य ने यामी के प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज शेयर की है। 8 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज के दैरान आदित्य यामी का हाथ पकड़ते और उन्हें संभालते नजर आए। इस मैके पर ही आदित्य ने यामी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टी कर बताया कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

साढे 5 माह प्रेग्नेंट हैं यामी: रिपोर्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम को प्रेग्नेंसी के साढे़ 5 महीने हो चुके हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र ने कहा, "जब से यामी को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं।" सूत्र ने कहा है कि उनका बेबी संभवतः मई के महीने में जन्म ले सकता है।

हाल ही में बेबी बंप के साथ स्पॉट हुईं थी यामी
हाल ही में यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई थीं। इसके बाद से ही यामी के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आने लगी थीं। सोशल प्लेस पर यामी को दुपट्टे से अपने पेट को छुपाते देखा गया था, जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होंने की संभावनाए जताई जा रही थीं। वहीं अब उनके पति आदित्य ने अपने फैंस के साथ नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी शेयर की है। 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च पर यामी और आदित्य ने इस न्यूज को कंफर्म किया है।

यामी गौतम आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को उनके पति आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story