WATCH: मां-बेटी संग गणपति दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय, नानी को भीड़ में संभालते दिखीं आराध्या बच्चन

Aishwarya Rai: सोमवार को ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ गणपति दर्शन के लिए गईं थीं। इस दौरान आराध्या अपनी नानी को भीड़ से संभालते दिखीं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।;

Update: 2024-09-10 05:32 GMT
Aishwarya Rai Ganapati Darshan
Aishwarya Rai Ganapati Darshan
  • whatsapp icon

Aishwarya Rai Visits Ganesh Pandal: गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देशभर में उत्सव देखने को मिलता है। मुंबई शहर में इस त्योहार की धूम अलग ही होती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर गणेश उत्सव में हिस्सा लेते हैं। इसी बीच विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं।

ऐश्वर्या राय ने किए गणपति दर्शन
सोमवार को ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या और मां ब्रिंदा राय संग मुंबई के GSB चा राजा गणपति दर्शन करने गई थीं। ऐश्वर्या को अपनी मां और बेटी के साथ बप्पा के दर्शन करते देखा गया जहां उन्हें हैवी सिक्योरिटी ने घेरा हुआ था। पंडाल में लोगों की इतनी भीड़ थी कि एक्ट्रेस भीड़ में फंस गईं। इस दौरान आराध्या अपनी नानी को भीड़ से संभालकर ले जाती नजर आईं।

भीड़ में फंसी एक्ट्रेस
इस दौरान ऐश्वर्या राय पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आईं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस का आईकॉनिक लुक देखने को मिला। सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए ऐश्वर्या का ये लुक बेहतरीन लग रहा था। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी और बेटी संग देखा जा सकता है। वीडियो में आराध्या पीले-पिंक रंग के सूट में दिख रही हैं और अपनी औप अपनी को संभालते नजर आ रही हैं। 

नहीं दिखे अभिषेक बच्चन
हालांकि इस बार भी ऐश्वर्य के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन नहीं दिखे। ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर लंबे समय से अनबन की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन बीते दिनों ही कपल को एकसाथ बच्चन हाउस जलसा जाते देखा गया था जिसके बाद अनबन की खबरें अफवाह साबित हुईं। लेकिन अक्सर ही कपल को अलग-अलग ही ट्रैवल करते देखा जाता है। 
 

Similar News