Ranbir Kapoor Birthday: 'बर्फी', 'एनिमल', 'रॉकस्टार' जैसी तमाम हिट फिल्में दे चुके बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए उनका जश्न आधी रात से ही शुरू हो चुका है। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स आधी रात रणबीर कपूर को विश करने उनके घर पहुंचे।

इस दौरान रणबीर की मां व दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी देर रात उनके घर पहुंचीं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नीतू कपूर फ्लोरल टॉप पहने कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं।

तो वहीं अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर भी बेस्टी रणबीर को विश करने रात 12 बजे उनके घर पहुंचे।

रिद्धिमा कपूर ने किया विश
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई को खूबसूरत अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपने छोटू के नाम एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर उनपर प्यार लुटाया। पोस्ट में एक वीडियो है जिसमें रणबीर और रिद्धिमा की कई सारी तस्वीरें हैं। उन्होंने हार्ट इमोज़ी के साथ लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे छोटू ब्रो.. जो अब छोटा नहीं रहा... लव यू सो मच।

Riddhima Kapoor Sahni Instagram story

मां नीतू की खास विशेज
नीतू कपूर ने भी अपने बेटे के नाम एक प्यारा पोस्ट किया है। उन्होंने रणबीर कपू के नए ब्रैंड की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा है- बेटा, भाई, पति, पिता और अब एक संस्थापक। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर। आशा है आपके जन्मदिन पर आपका नया ब्रैंड ARKS इसे और भी खास बना देगा। आपकी नई यात्रा देखने का बेसब्री से इंतजार है। मेरा प्यार और आशीर्वाद।