Alia Bhatt Birthday: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन का केक अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काटा और इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं । यानी उन्होंने बहुत ही सिंपल सा कुर्ता और लेगिंस पहनी है। खास बात यह है कि, केक कट करने के बाद रणबीर ने आलिया के माथे पर किस किया और उनकी नाक पर प्यार से केक भी लगा दिया है। देखिए ये वीडियो...
किस फिल्म में आलिया और रणबीर साथ दिखेंगे ?
बता दें, एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। हालांकि दोनों व्यस्त होने के बावजूद जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दिए हैं। जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस को उनकी अगली फिल्म का भी इंतजार है।
इसे भी पढ़े : Raha Kapoor: आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से हटाईं बेटी राहा कपूर की तस्वीरें, फैंस हुए निराश, जानिए क्या है वजह
दरअसल, संजय लीला भंसाली पहले भी कई ऐतिहासिक कहानियों को बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं और उनकी फिल्में हमेशा बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देती हैं। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। वैसे भी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘लव एंड वॉर’ दोनों ही फिल्में बड़े बजट और दमदार कहानी वाली हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी को फैंस पहले ही पसंद करते हैं और अब विक्की कौशल के जुड़ने से यह फिल्म और भी खास हो सकती है। अब देखने वाली बात यह होगा कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती हैं!
ब्रह्मास्त्र का पहला भाग कब रिलीज हुआ था ?
ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का पहला भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से खूब पसंद किया था। फिल्म में दिखाई गई कहानी और पावरफुल स्टारकास्ट ने इसे एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाया था। इसलिए इसके सीक्वल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये फिल्म दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।