Logo
Raha Kapoor Video: सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की नन्हीं बेटी राहा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहली बार वह कुछ बोलती नजर आ रही हैं। फैंस को उनकी आवाज बेहद प्यारी लगी।

Raha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड का स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी क्यूटनेस के लोग कायल हैं। फैंस राहा की हर झलक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। अब हाल ही में नन्हीं राहा का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे।

आलिया-रणबीर संग स्पॉट हुईं राहा
दरअसल, 16 सितंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ नीतू कपूर भी मौजूद थीं, जो किसी वेकेशन के लिए निकले हैं। एयरपोर्ट पर आलिया की गोद में राहा बड़े ही आराम से बैठकर आसपास निहार रही थीं। इसी बीच उनकी दादी नीतू कपूर को देख राहा बेहद एक्साइटेड हो गईं और गोद में उछल-उछलकर दादी से चिट चैट करने लगीं।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें राहा का ये क्यूट अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के गेट पर चेक इन के दौरान आलिया और रणबीर राहा को साथ लिए खड़े हैं। राहा वाइट ड्रेस पहनी दिख रही हैं। वीडियो में जैसे ही नीतू कपूर पीछे से आती हैं और राहा को लाड़ जताते हुए कुछ पूछती हैं तो उनकी लिटिल नाती एक्साइटेड होकर जोर-जोर से ताली बजाने लगती हैं और फिर आलिया की गोद में उलकर दादी से कुछ बात करती हैं।

राहा को पहली बार कैमरे में चिट चैट करते स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट से उनका ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। राहा और नीतू का क्यूट बॉन्ड फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा राहा पैपराजी को भी हाय बोलते हुए वेव करती नजर आईं। 

सोशल मीडिया पर राहा के इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहली बार राहा की आवाज सुनी है। बेहद क्यूट है।" दूसरे ने कहा, "वाकई आलिया अपने छोटे रूप को ही गोद में लेकर खड़ी हैं।" कई फैंस ने राहा की क्यूटनेस पर प्यार लुटाया है।
 

5379487