Logo
अनंत अंंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन जोरों-शोरों से शुरू हो चुके हैं। इस बीच अंबानी की हसीनाओं के कई सारे लुक्स सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Ambani Women's Look: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी करने जा रहे हैं। वहीं कपल की शादी के फंक्शन जोरों-शोरों से चल रहे हैं। ऐसे में अब अंबानी फैमली का लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों के फंक्शन में हर किसी का लुक बेहद रॉयल रहा है। वहीं नीता अंबनी से लेकर, श्लोका अंबनी, ईशा अंबानी या होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला है। इस बीच हसीनाओं के कई सारे लुक्स सामने आए हैं, तो आइए देखते हैं उनके फोटोज... 

Radhika Merchant Haldi Look (Instagram)
Radhika Merchant Haldi Look (Instagram)

8 जुलाई को अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट फंक्शन सेलिब्रेट किया है। वहीं अपने हल्दी सेरेमनी में राधिका ने सफेद मोगरे और पीले गेंदे के फूलों से सजा आउटफिट पहना था। उनके दुपट्टे को खास इन फूलों से बनाया गया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे फंक्शन के लिए पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना था। जिसके साथ खूबसूरत डायमंड ज्वेलेरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

  Isha Ambani
Isha Ambani (Insatgram)

ईशा अंबानी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें उन्होंने लहंगे के साथ अपनी मां की खानदानी ज्वेलरी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने लंबी सी चोटी से अपने लुक को पूरा किया हैं। वहीं दूसरे फंक्शन के लिए ईशा ने इंडो वेस्टर्न लुक (बंजारा गर्ल) वाली वाइब्स भी कैरी किया था।

Shloka Mehta Ambani Look
Shloka Mehta Ambani Look (Instagram)

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी जो आकाश अंबानी की वाइफ हैं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी के लिए कस्टम-डिज़ाइन किया हुआ मल्टी-टोन्ड लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे को अनामिका खन्ना ने डिज़ाइन किया था।

 Nita Ambani Look
Nita Ambani Look (Insagram)

अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी के लिए नीता अंबानी ने गोल्डन और सिल्वर कलर का क्लासिक हैदराबादी कुर्ता पहना था। वहीं नीता अंबनी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड की चांद बालियां कैरी की थी। 

5379487