Angry Young Men Trailer: सलीम-जावेद पर बनी सीरीज 'एंग्री यंग मैन' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा जोड़ी बनने से टूटने तक का सफर

Angry Young Men Trailer Release: सलीम-जावेद, ये जोड़ी हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी रही है। ये वो नाम है जिसने सिनेमा के पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में दीं। अब उनपर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनी है जिसका नाम एंग्री यंग मैन है। मंगलवार को इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ।
Angry Young Men का ट्रेलर 13 अगस्त को मुंबई में रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलीम खान अपने बेटे सलमान खान, अरबाज़, सोहेल और अर्पिता खान के साथ पहुंचे। वहीं जावेद अख्तर भी बेटे फरहान और जोया अख्तर के साथ नजर आए। इसके अलावा एंग्री यंग मैन के मेकर्स भी लॉन्च इवेंट का हिस्सा रहे।
ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के इंट्रो से होती है। इसके बाद सलीम-जावेद की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का फेमस डायलॉग 'कितने आदमी थे' आता है। इसके बाद सलीम खान और जावेद अख्तर की पुरानी तस्वीरें आती हैं। ट्रेलर में सुपरहिट जोड़ी की सक्सेस से लेकर दुश्मनी तक का सफर दिखाया गया है। ये डॉक्यूसीरीज 20 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।
मंगलवार को इस डॉक्यूसीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसमें सलीम-जावेज की जोड़ी और टूटते रिश्ते की कहानी को दिखाया गया है। सलीम-जावेद का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पहले राइटर्स की जोड़ी में लिया जाता है। सलीम खान और जावेद अख्तर ने 70 से लेकर 80 के दशक तक एक जोड़ी बनकर 24 फिल्मों की कहानी लिखी थी। इनमें 22 फिल्में तो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
सलीम-जावेद की जोड़ी पर बनी डॉक्यूसीरीज
'डॉन', 'दीवार', 'जंजीर', 'सीता और गीता', 'हाथी मेरे साथी', शान, दोस्ताना ऐसी तमाम फिल्में हैं जिसमें सलीम-जावेद की जोड़ी ने स्क्रीन पर अपनी कलम की ताकत से दर्शकों को फिल्में देखने पर मजबूर कर दिया था। इसी जोड़ी की वजह से इंडस्ट्री में राइटर्स को फिल्मों में क्रेडिट देने का चलन शुरू हुआ था।

हालांकि इतनी जबरदस्त हिट पे हिट फिल्में देने के बाद ये जोड़ी एक दिन अचानक टूट गई। इस बात से हर कोई हैरान रह गया था। इस जोड़ी ने अमिताभ बच्चन का करियर बनाने में योगदान दिया है। लेकिन नाम, पैसा, शोहरत होने के बावजूद भी उनकी जोड़ी क्यों टूटी, इन सब बातों का खुलासा इस डोक्यूमेंट्री सीरीज में होगा।
42 साल बाद आई जोड़ी
बता दें, सलीम-जावेद ने 22 हिंदी फिल्में एक साथ लिखी थीं। इसके अलावा 2 कन्नड़ फिल्मों की कहानी भी लिखी थी। कुल 24 फिल्मों में 22 फिल्में उनकी सुपरहिट थीं। लेकिन साल 1982 में इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया और हिंदी सिनेमा की जबरदस्त जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। उनकी आखिरी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' थी जो 1987 में रिलीज हुई थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS