Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ठुकराया वो काम जिसे शाहरुख-अक्षय ने अपनाया, करोड़ों के ऑफर को लात मारकर बने मिसाल!
Anil Kapoor: अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के बाद अभिनेता अनिल कपूर को भी पान मसाला का ऐड ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे एक बार में रिजेक्ट कर दिया। इसके लिए ब्रैंड ने करोड़ों रुपए का ऑफर दिया था।;

Anil Kapoor Rejected Paan Masala Ad: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी फिटनेस रूल्स फॉलो कर खुद को तंदरुस्त रखते हैं। हमेशा झक्कास दिखने वाले एक्टर के काम की हर तरफ तारीफें होती हैं। अब हाल ही में वह फैंस के बीच मिसाल बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं पान मसाला विज्ञपन की जो अनिल कपूर को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने एक बार में इसे करने से इनकार कर दिया। पान मसाला ऐड ठुकराने पर अब अभिनेता की तारीफें हो रही हैं।
अनिल कपूर ने ऐड किया रिजेक्ट
जो काम शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे मशहूर कलाकारों ने अपनाया उसे अनिल कपूर ने एक बार में ही ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर को एक जाने माने ब्रैंड ने पान मसाला का ऐड करने का ऑफर दिया था। ये ऑफर 10 करोड़ रुपए का था जिसका ऐड करने के लिए अनिल कपूर को इतनी रकम दी जा रही थी, लेकिन अभिनेता ने एक बार में ही इसे ठुकरा दिया।
इस वजह से ठुकाराया ऑफर
पिंकविला की रिपोर्ट में अभिनेता के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि, अनिल कपूर ने 10 करोड़ का ये पान मसाला का विज्ञापन इसीलिए रिजेक्ट किया क्योंकि वह मानते हैं कि उनकी फैंस व दर्शकों के प्रति जिम्मेदारी है और वह ऐसे चीजों का प्रचार नहीं करना चाहते जिससे फैंस की सेहत को नुकसान पहुंचे, चाहे कितने भी पैसे मिल रहे हों। अब अभिनेता ने इसकी रिजेक्शन से एक मिसाल कायम की है।
बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके ट्रोल
आपको बता दें, अभिनेता अजय देवगन को पान मसाला का ऐड और उसे एंडोर्स करने पर काफी ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके कई मीम्स बनते व ट्रोलिंग होती है। इस लिस्ट में शाहरुख खान और अक्षय कुमार का भी नाम शामिल है जिन्होंने पान मसाला को एंडोर्स किया है। हालांकि भारी ट्रोलिंग का शिकार होने पर अक्षय कुमार ने माफी मांगते हुए इस ब्रैंड से नाता खत्म कर लिया था।