एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ठंडी पड़ी रणबीर की 'एनिमल', कमाई में गिरावट

Animal Day 11 Box Office Collection
X
11वें दिन ठंडी पड़ी रणबीर की 'एनिमल'
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Animal Day 11 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन और रोमांस से भरपूर एनिमल ने थिएटर्स में खूब धमाल मचाया है। रश्मिका मंदान ,बॉबी देओल और अनिल कपूर ने इस फिल्म के सिनेप्रेमियो को अपना दीवाना बना लिया है। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग पसंद आ रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसे देखकर यहीं लग रहा है कि फैंस के सिर पर मूवी का क्रेज अभी भी जारी है।

11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं, इस फिल्म ने बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि उन्हें एक नई पहचान दिलाई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 11वें दिन 13 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 427.8 करोड़ रुपए हो गया है।

टोटल कलेक्शन

Day 1 63.8 करोड़
Day 2 66.27 करोड़
Day 3 71.46 करोड़
Day 4 35.64 करोड़
Day 5 37.47 करोड़
Day 6 30.39 करोड़
Day 7 21.85 करोड़
Day 8 22.95 करोड़
Day 9 30 करोड़
Day 10 32.53 करोड़
Day 11 13.00 करोड़
Total Collection

443.27 करोड़

‘एनिमल’ की स्टोरी और बॉबी देओल का चमकता रोल
फिल्म ‘एनिमल’ की स्टोरी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो रणविजय के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं, बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।
एनिमल: बॉबी देओल को 'एनिमल' के फाइट सीन के लिए रणबीर कपूर के साथ 8 दिनों तक  रिहर्सल करने की याद आई | - टाइम्स ऑफ इंडिया
फिल्म में रणबीर कपूर का एक अहम रोल हैं, लेकिन बॉबी देओल ने इस फिल्म ने विलेन का रोल निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story