Anupamaa Spoiler: डेट पर जाएंगे प्रेम और माही, जानकी बेन जान लेगी राही का अनकहा प्यार, आएगा बड़ा Twist

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा में धमाकेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रेम और माही का लव एंगल आगे बढ़ेगा और दोनों डेट पर जाएंगे। राही के मन में प्रेम के लिए प्यार जानकी बेन को पता लग जाएगा।;

Update:2025-01-03 15:29 IST
अनुपमा के आज के एपिसोड में क्या होगा, जानिएAnupamaa Spoiler 3 January 2025 episode
  • whatsapp icon

Anupamaa Spoiler 3 January 2025 episode: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक ओर प्रेम ने माही को अपना लिया है, लेकिन राही अपने प्यार की कुर्बानी देकर मन ही मन घुट रही है। आज के एपिसोड में किया होगा खास, जानिए।

प्रेम से सगाई के लिए माही के कान भरेगी पाखी 
पाखी माही को कहेगी कि वो प्रेम को जल्द अपने काबू में कर ले ताकी वो कहीं और ना जा सके। पाखी कहेगी कि वो प्रेम से सगाई कर ले। जितनी जल्दी ये रिश्ता करीब आएगा उतना ही प्रेम उसके साथ रहेगा। पाखी कहेगी कि राही प्रेम को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश कर सकती है। ये सुनते ही माही अपने हाथों की ओर देखती है, और अपने मन में प्रेम और राही की शादी की तस्वीर देखती है। इस बारे में सोचते हुए माही अनुपमा और बा के पास जाएगी और प्रेम से सगाई करने की बात कहेगी। 

आगे अनुपमा राही को कमरे रोते हुए देखेगी और पूछेगी की वो परेशान क्यों है। राही कहेगी कि मुझे दुख हो रहा है कि माही अब जल्दी शादी कर के इस घर से चली जाएगी। जबकि राही मन ही मन प्रेम से प्यार करती है लेकिन माही अपने प्यार की कुर्बानी दे रही है। अनुपमा राही को पुचकारती है।

ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: माही को अपनाएगा प्रेम, पर क्या हो पाएगी दोनों की सगाई? अनुपमा को किस बात से लगेगा शॉक, जानें

राही के मन की बात जानेगी जानकी बेन
उधर अनुपमा माही और प्रेम के रिश्ते की खुशी में रसोईवालों को मिठाई खिलाती है। सभी मिलकर गरबा खेलते हैं। राही भी मायूस दिखती है। जानकी बेन राही को गुपचुप देख उसके पास जाती है और कहेगी कि वो उसके प्यार के बारे में जानती है। जानकी बेन कहेगी कि प्रेम और राही के आंखों में जो प्यार दिखता है वो उसे पहचानती है। राही कहेगी कि घर में खुी का माहौल है और कृप्या वो इसके बारे में किसी से न कहें। 

डेट पर जाएंगे प्रेम और माही
आगे प्रेम और माही एक साथ डेट पर जाते हैं। माही कहेगी कि प्रेम आप मेरा पहला प्यार हैं, क्या आपको पहले किसी से प्यार हुआ है। प्रेम मन ही मन राही के बारे में सोचता है। प्रेम का चेहरा देख माही समझ जाती है कि वो पहले किसी से प्यार करता था, लेकिन कहेगी कि अब मैं आपकी जिंदगी का आखिरी प्यार बनूंगी। माही प्रेम के साथ डांस करती है। 

ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: माही को अपनाने के लिए प्रेम से मिन्नतें मांगेगी राही, अनुपमा के सामने क्या होगा फैसला?

आखिर में अनुपमा राही को सोने के कंगन दिखाती है और कहेगी कि ये माही के लिए हैं। राही को वो कंगन पहनाती है। राही अपने कमरे में जाती है। वहां प्रेम आता है और राही का हाथ पकड़कर उससे बात करता है। राही उसे धक्का दे देती है। तभी माही उन दोनों को देखती है और राही को कड़ी आवाज में कहेगी कि वो प्रेम से ठीक से बात करे क्योंकि अब वो घर का दामाद और उसका होने वाला जीजाजी बनने वाला है। 

Similar News