Virat-Anushka: अकाय और वामिका की Photo रिवील ना करने पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी को भेजे गिफ्ट्स, देखें Video

Anushka Sharma-Virat Kohli sent gifts to paparazzi
X
Anushka Sharma-Virat Kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पैपराजी का खास तरीके से शुक्रिया अदा किया है। कपल ने उन्हें ढेर सारे गिफ्ट हैंपर्स भेजे हैं। इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।

Akaay-Vamika Kohli: पावर कपल माने जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। दोनों जब भी साथ में स्पॉट होते हैं तो लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। कपल अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। इसी वजह से कपल ने आज तक अपने दोनों बच्चों का फेस रिवील नहीं किया ना ही सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर की हैं। दोनों ही हमेशा पैपराजी और मीडिया से उनकी फोटोज क्लिक का करने की रिक्वेस्ट करते हुए दिखते हैं।

की थी फोटोज ना खींचने की रिक्वेस्ट
हाल ही में जब अनुष्का शर्मा अपने बच्चों- वामिका और अकाय को लेकर लंदन से भारत लौटी थीं तब उन्होंने पैपराजी से उनकी तस्वीरें ना खींचने का आग्रह किया था। कपल ने पैपराजी से कहा था कि वे अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने फोटोज़ ना खींचने की रिक्वेस्ट की थी। वहीं अब बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए विराट-अनुष्का ने पैपराजी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने स्पेशल तरीके से पैपराजी को थैंक्स नोट भेजा है।

कपल ने पैपराजी को भेजा गिफ्ट
अनुष्का और विराट कोहली ने अब पैपराजी को खास अंदाज में धन्यवाद देते हुए गिफ्ट्स भेजे हैं। उन्होंने बड़ा सा हैंपर भेजा है जिसमें क्यूट से गिफ्ट हैं और साथ ही एक थैंक्स नोट भी लिखा हुआ है। इस नोट में लिखा है- 'हमारे बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने और हमेशा कॉपरेट करने के लिए शुक्रिया। अनुष्का-विराट की ओर से प्यार'। इस हैंपर में काफी सारे गिफ्ट्स हैं। लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल की तारीफें कर रहे हैं। इस का एक वीडियो भी सामने आया है।

विरल भयानी ने शेयर किया वीडियो
सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इन गिफ्ट्स को रिसीव करने की जानकारी दी है। उन्होंने विराट-अनुष्का द्वारा दिए गए गिफ्ट हैंपर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि विराट और अनुष्का ने उनके दूसरे बच्चे के जन्म और उनके बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने और के लिए हमारी इमानदारी की सराहना की है और गिफ्ट्स भेजे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ साल तक डेटिंग के बाद 2017 में इटली में एक इंटिमेट वेडिंग की थी। उन्होंने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। जिसके बाद 15 फरवरी, 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story