वृंदावन: प्रेमानंद महाराज से मिले अनुष्का-विराट; भक्ति और जीत-हार पर मिली शानदार सीख, देखें Video

Virat-Anushka met Premanand Maharaj: स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने संत श्री प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। दोनों पहली बार अपने बच्चों वामिका और अकाय को लेकर बाबा से मिलने पहुंचे थे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।;

Update: 2025-01-10 12:00 GMT
Anushka Sharma, Virat Kohli visits Premanand Maharaj with kids Vamika-Akaay, video viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की।
  • whatsapp icon

Virat-Anushka met Premanand Maharaj: स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शुक्रवार को प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृन्दावन पहुंचे। कपल पहली बार अपने दोनों बच्चों- अकाय और वामिका को लेकर बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का और विराट को महाराज के सामने दंडवत प्रणाम करते देखा गया। महाराज ने उनके दोनों बच्चों को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का (Virat-Anushka met Premanand Maharaj)
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनके सामने झुकर प्रणाम कर रहे हैं। अकाय और वामिका को कपल की गोद में देखा जा सकता है। महाराज जी उनसे बातचीत करते और जीवन की सीख देते दिखे। बता दें, इससे पहले कपल साल 2023 में महाराज जी से मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- Fitness Mantra: विराट कोहली की फिटनेस का राज क्या है? अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा

इसके बाद अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा- 'पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कई सवाल थे... मुझे लगा की पूछूंगीं लेकिन जो वहां सब बैठे थे उन्होंने भी कुछ ना कुछ वैसे ही सवाल कर लिए थे। अब जब हम आपके यहां आने का विचार कर रहे थे तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी।' इस दौरान अनुष्का ने महाराज जी से कहा कि 'आप मुझे बस प्रेम भक्ति दे दो।'

महाराज ने विराट कोहली को दिया खास संदेश
इस दौरान अनुष्का और विराट का भक्ति भाव देखकर प्रेमानंद माहाराज भावुक होते दिखे। आश्रम ट्रस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महाराज जी को आंसू पोंछते देखा जा सकता है। उन्होंने स्टार कपल के इतनी प्रसिद्धि और सफलता पाने के बावजूद, ईश्वर में दृढ़ विश्वास की सराहना की। प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से पूछा, 'मन प्रसन्न है?' इस पर कोहली ने सिर हिलाकर मुस्कुराते हुए हां कहा। 

उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली अपने कर्म के प्रति कर्तव्य निभाते है तब देश का बच्चा-बच्चा खुश हो जाता है। देशभर में पटाखे फोड़े जाते हैं, और ये उनकी साधना है.. वह अपने अभ्यास में रहे हैं।

Similar News