Anushka-Virat: बेंगलुरु में डिनर डेट पर दिखे अनुष्का-विराट, दोस्तों के साथ सामने आईं तस्वीरें

Anushka-Virat
X
बेंगलुरु में डिनर डेट पर दिखे अनुष्का-विराट, दोस्तों के साथ सामने आईं तस्वीरें
Anushka-Virat: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीती रात कपल अपने दोस्तों के साथ बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए।

Anushka-Virat: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीती रात क्रिकेटर और एक्ट्रेस बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेंगलुरु में डिनर डेट पर दिखे अनुष्का-विराट
दरअसल, एक्ट्रेस बेटे अकाय के जन्म के बाद मुंबई लौटी है। वहीं अनुष्का को अक्सर देखा जाता है कि वह आईपीएल मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) के मैच के वक्त टीम को सर्पोट करती नजर आती हैं। इसी बीच बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट से कपल की तस्वीरे सामने आई हैं। जिसकी फोटोज सामने आने के बाद फैंस अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही भर-भर के कमेंट भी कर रहे हैं।

ट्विनिंग करते दिखे कपल
इस दौरान कपल की लुक की बात करें, तो विराट और अनुष्का ब्लैक ऑउटफिट में एक-दूसरे से ट्विनिंग करते नजर आए हैं। जहां एक्ट्रेस ब्लैक फ्लोरल टॉप और पैंट में नजर आईं। तो वहीं विराट भी ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट और पैंट पहने बेहद हैंडसम लग रहे थे। हलांकि, एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्लिक बन और सिल्वर ईयरिंग्स कैरी किया था। इस बीच कपल के साथ उनके दोस्त भी दिखाई दिए।

विराट की बाहें थामें नजर आईं एक्ट्रेस
इसके साथ ही सामने आई एक फोटोज में एक्ट्रेस पति विराट के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते भी नजर आए हैं। इस दौरान भी अनुष्का विराट की बाहें थामे नजर आ रही हैं।

इस फिल्म को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
आपको बता दें, काफी लंबे वक्त के बाद अनुष्का लंदन से इंडिया लौटी हैं। हलांकि, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अनुष्का क्रिकेट झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आने वाली हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story