GV Prakash-Saindhavi Divorce: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लव अफेयर से लेकर तलाक की खबरें लोगों को हैरान कर देती हैं। बीते दिनों पहले मशहूर साउथ एक्टर धनुष और उनकी वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत ने तलाक लेकर अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर लिया था। वहीं अब साउथ इंडस्ट्री से एक और कपल ने अलग होने का फैसला लेते हुए फैंस को हैरान कर दिया है।

शादी के 11 साल बाद अलग हुए कपल
कॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर और एक्टर जीवी प्रकाश कुमार (G.V Prakash Kumar) और उनकी पत्नी सिंगर सैंधवी प्रकाश (Saindhavi) ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों 11 साल से शादी के बंधन में थे लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार आ गई है। कपल ने अपनी 11 साल की शादी को तोड़ते हुए तलाक लेने का निर्णय लिया है। इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पुष्टि करते हुए अलग होने की घोषणा की है।

पोस्ट शेयर किया अनाउंसमेंट
जीवी प्रकाश कुमार और सैंधवी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात एक जैसा पोस्ट शेयर कर रिश्ता खत्म करने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "काफी सोच-विचार करने के बाद, एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान को बरकरार रखते हुए... अपनी मानसिक शांति और बेहतरी के लिए, सिंधवी और मैंने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। हम मीडिया, दोस्तों और फैंस से अनुरोध करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी को समझें और उसका सम्मान करें। यह स्वीकार करते हुए कि हम अलग हो रहे हैं, हमारा मानना ​​है कि यह एक-दूसरे के लिए सबसे अच्छा निर्णय है।"

AR Rahamn के भांजे हैं जीवी प्रकाश
आपको बता दें, जीवी प्रकाश कुमार ऑस्कर विनिंग संगीतकार एआर रहमान के भांजे हैं। वह एआर रहमान की बड़ी बहन एआर रेहाना के बेटे हैं। जीवी प्रकाश कुमार ने साल 2013 में अपनी बचपन की दोस्त सैंधवी से शादी की थी। सैंधवी एक फेमस प्लैबक सिंगर हैं। दोनों ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम अनवी है।