Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर ने कन्फर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप, पहली बार कही बड़ी बात

Arjun Kapoor finally Confirms breakup with Malaika Arora, know what he said
X
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समये से रिलेशनशिप में थे।
Malaika-Arjun Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर पर मुहर लग गई है। अभिनेता ने पहली बार ब्रेकअप के बाद रिएक्ट किया है और अपना रिलेशनशिप स्टेटस खुलकर बताया है। जानें एक्टर ने क्या कहा।

Arjun Kapoor Confirms Breakup: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस इस समय बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बना हुआ है। पिछले दिनों मलाइका के सौतेले पिता की मौत के मुश्किल समय में अर्जुन उनके और परिवार के साथ खड़े देखे थे जिससे कपल के ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अवफाह लगने लगी थीं। लेकिन ऐसा नहीं है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वाकई ब्रेकअप हो गया है। एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप पर किया रिएक्ट
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया और कहा कि वह सिंगल हैं और मलाइका संग ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है।

कार्यक्रम में एक छोटी सी स्पीच में अर्जुन ने कहा 'मैं सिंगल हूं अभी... रिलैक्स करिए, इन्होंने मुझे इतना हैंडसम बता दिया तो ऐसा लगा कि शादी की बात कर रहे हैं... लेकिन सिंगल हूं मैं हैप्पी दिवाली।' इस बीच वहां मौजूद कुछ लोग मलाइका-मलाइका नाम चिल्लाते सुनाई दिए।

2024 की शुरुआत में हुआ ब्रेकअप
इससे ये तो कन्फर्म हो गया है कि मलाइका संग अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप खत्म हो गया है और लंबे समय से ब्रेकअप को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब विराम लग चुका है। इससे पहले पिंकविला की एक रिपोर्ट ने मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की खबर को कन्फर्म किया था और एक्स कपल के करीबी सोर्स ने कहा था कि "वे दोनों एक-दूसरे के लिए दिल में खास जगह रखते हैं और उनका बॉन्ड बेहद खास है। उन्होंने अलग होने का फैसला लेते हुए इस मामले में कुछ न कहने का फैसला लिया है।"

6 साल रहा रिलेशनशिप
बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कथित तौर पर 2017 में उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में उनके ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की तस्वीरें नहीं हटाई हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर के इस स्टेटमेंट से ब्रेकअप की खबर पर मुहर लग गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story