Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने हाथ में IV ड्रिप लगी तस्वीर की शेयर, फैंस की बढ़ी टेंशन, आखिर क्या है माजरा?

Arjun Kapoor Health
X
Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें से एक तस्वीर में उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी दिख रही है। उनकी हेल्थ को लेकर फैंस परेशान हो उठे हैं।

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वजह है मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की रूमर्स। कुछ दिनों पिछले बी-टाउन के पॉपुलर कपल मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। हालांकि इस बात पर एक्ट्रेस की ओर से बयान आया था। उनके मैनेजर ने एक मीडिया से कहा था कि कपल अब भी रिश्ते में हैं और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। लेकिन हाल ही में अर्जुन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इंटरनेट पर काफी खलबली मचा रही है।

लेटेस्ट ट्रिप की तस्वीरें कीं शेयर
हाल ही में अर्जुन ने ऑस्ट्रिया के एक मेडिकल हेल्थ रिसॉर्ट में कुछ दिन बिताए थे। वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज की सीरीज में से ज्यादातर में अर्जुन आराम करते और नेचर व्यूज का आनंद लेते दिख रहे हैं। हालांकि एक तस्वीर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। इस फोटो में वह बेड पर आराम करते दिख रहे हैं और उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी दजिख रही है।

हाथ में चढ़ी आईवी ड्रिप के साथ अर्जुन बिस्तर पर लेटे हैं और मुस्कुराते दिख रहे हैं। अब इस फोटो की वजह से एक्टर की हेल्थ को लेकर फैंस की टेंशन बढ़ गई है। लोग उनके स्वास्थ के लिए सवाल कर रहे हैं। तस्वीरों की सीरीज के साथ एक्टर ने कैप्शन में बताया कि ये फोटोज उनकी मई की ट्रिप की हैं।

बीमार नहीं हैं अर्जुन
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन को हाथ में जो आईवी ड्रिप लगी है वो किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि एक थेरेपी की वजह से है। यह एक विटामिन थेरेपी थी जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट और हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से जाना जाता है। इसमें हाई कंसनट्रेशन और मिनरलस को सीधे ड्रिप की सहायता से ब्लडस्ट्रीम में पास किया जाता है ताकि ये शरीर में हाई डोज को एब्जॉर्ब कर सके।

हालांकि, अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और उनकी हेल्थ की जानकारी लेने के लिए सवाल करने लगे। कमेंट सेक्शन में लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ, तो वहीं कई उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे हैं।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी की एक्शन पैक्ड फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फइल्म मल्टीस्टारर होने वाली है जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story