Logo
19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप्प हो गईं जिसके चलते दुनियाभर में विमान सेवाओं पर भारी असर पड़ा। भारत में कई उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा जिसके कारण एक्टर अर्जुन रामपाल मुंबई एयरपोर्ट पर फंस गए।

Microsoft Global Outage: माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सेवाओं में शुक्रवार (19 जुलाई) को तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते दुनियाभर में विमान सेवाओं, बैंकिंग और प्रसारण सेवाओं पर बड़ा असर हुआ। भारत समेत कई देशों की एयरलाइन्स सेवाएं बाधित होने से उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके चलते बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को भी परेशानी उठानी पड़ी।

मुंबई एयरपोर्ट पर भटके अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल शुक्रवार को फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे अपनी निर्धारित फ्लाइट से सफर करने वाले थे। लेकिन शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में तकनीकी खराबी आने के कारण अभिनेता को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें एयरपोर्ट पर इधर-उधर भटकते देखा गया। वह कहते दिखे कुछ समझ नहीं आ रहा है। एक्टर के चेहरे पर साफ टेंशन दिख रही है।

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में अर्जुन रामपाल मुंबई एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट खराबी के कारण फ्लाइट्स कैंसिल होने के बारे में मीडिया से बातचीत करते दिखे। उन्होंने एयरलाइन्स पर अफरा-तफरी मचने पर कहा- 'उनके सर्वर डाउन हैं, मुझे नहीं पता क्या हो रहा है। मेरे पास दूसरी एयरलाइन का टिकट भी है, मैं वहीं जा रहा हूं।'

इसके बाद एक्टर से पूछा गया की 'क्या उनकी दूसरी टिकट कन्फर्म है', इसपर उन्होंने कहा कि हां वहां कन्फर्म है, वहीं जा रहा हूं। इसके बाद अभिनेता जल्दी बाजी में निकल गए।

माइक्रोसॉफ्ट में खराबी
बता दें, 19 जुलाई की दोपहर माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप पड़ गया था। न सिर्फ भरत में बल्कि दुनियाभर में इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस से लेकर बिजनेसक, स्टॉक मार्केट और बैंक सर्विस क्षेत्रों में बुरा असर देखने को मिल रहा है। हवाई अड्डों पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।
 

5379487