Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल का X अकाउंट हैक! एक्टर ने खुद दी जानकारी, Olympics को लेकर था आखिरी पोस्ट

Arjun Rampal X Hacked
X
Arjun Rampal
Arjun Rampal X Account Hacked: अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। अभिनेता ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए फैंस को जानकारी दी है।

Arjun Rampal X Account Hacked: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडमस एक्टर्स में शुमार अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रैक' में नजर आए अभिनेता सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने दी है।

अभिनेता ने हैक के बारे में दी जानकारी
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनका एक्स अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। इसको लेकर उन्होंने फैंस से उनके एक्स अकाउंट से किसी भी तरह की गतिविधि पर प्रतिक्रिया देने या मेसेज का रिप्लाय न करने का अनुरोध किया है। एक्टर ने आज, 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक्स प्लेटफॉर्म के सिंबल वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'ये अच्छी खबर नहीं है, कि मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी ट्वीट या संदेश का जवाब न दें।'

बता दें, अभिनेता के एक्स पर आखिरी पोस्ट ओलंपिक्स 2024 को लेकर था जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को जैवेलिन थ्रो में सिल्वर मेडल मिलने पर बधाई दी थी।

Arjun Rampal Tweet
Arjun Rampal Tweet

एक्टर का अकाउंट हैक होने पर फैंस ने चिंता जाहिर की है। इससे पहले कवि और गीतकार जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट भी हैक हो गया था। उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story