PHOTOS: शादी के बंधन में बंधीं साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन, लाल जोड़े में बनीं एक्टर उमापति रमैया की दुल्हन

Aishwarya Arjun Wedding Photos
X
Aishwarya Arjun Wedding Photos
साउथ एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने पार्टनर उमापति रमैया से शादी कर ली है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों तेलुगु-तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं।

Aishwarya Arjun Wedding: तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके साउथ एक्टर अर्जुन सरजा (Arjun Sarja) की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन शादी के बंधन में बंध गई हैं। ऐश्वर्या ने पॉपुलर एक्टर थंबी रमैया के बेटे उमापति रमैया से शादी की है। कपल ने 10 जून 2024 को चेन्नई में सात फेरे लिए थे। अब दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आ गई हैं।

 Aishwarya Arjun Wedding

ऐश्वर्या और उमापति ने एक्ट्रेस के पिता अर्जुन सरजा द्वारा चेन्नई में बनवाए गए हनुमान मंदिर में अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी की।

 Aishwarya Arjun Wedding

ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस खूबसूरत दुल्हन बनीं दिख रही हैं।

 Aishwarya Arjun Wedding Photos

शादी के खास मौके पर ऐश्वर्या अर्जुन ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी जिसपर गोल्डन टच का वर्क दिया गया है। ऐश्वर्या ने अपने ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पूरा किया जिसमें उन्होंने गले में चोकर नेकलेस, हार, माथा पट्टी, हैवी झुमके, चूड़ियां पहनीं और बालों को गजरे से सजाया।

 Aishwarya Arjun Wedding

तो वहीं दूल्हा बने उमापति रमैया ने व्हाइट धोती-शर्ट पहनकर पारंपरिक आउटफिट पहना। तस्वीरों में ऐश्वर्या और उमापति शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

 Aishwarya Arjun Wedding Photos

अन्य फोटो में एक्ट्रेस अपने दूल्हे राजा को वरमाला पहनाती दिख रही हैं। कैंडिड फोटो में उनकी खुशी साफ झलक रही है।

 Aishwarya Arjun Wedding Photos

इस फोटो में ऐश्वर्या उमापति का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर ले जाती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और उमापति साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story