'भाभी जी...' फेम शुभांगी अत्रे के पूर्व पति का निधन: लंबे समय से बीमार थे पीयूष पूरे; 2 महीने पहले हुआ तलाक

Piyush Poorey Death: टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार (19 अप्रैल) को दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीयूष पूरे को लिवर सिरोसिस था, इसके चलते वह लंबे समय से बीमार थे। फिलहाल उनके निधन की असल वजह सामने नहीं आई है। इसी बीच शुभांगी अत्रे ने अपने पूर्व पति के निधन की जानकारी मिलने के बाद प्रतिक्रिया दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक्ट्रेस ने कहा, 'इस कठिन समय में आपके विचार मेरी लिए बहुत मायने रखते हैं... मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस बारे में बात करने के लिए मुझे थोड़ा समय दें।' जानकारी के मुताबिक, रविवार से शुभांगी अत्रे ने अपने चर्चित टीवी शो भाभी जी घर पर हैं कि शूटिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Palak Tiwari: पीले रंग की ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स में छाईं पलक तिवारी, सिंपल लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का
शादी के 22 साल बाद शुभांगी-पीयूष का तलाक
बताते चलें, शुभांगी अत्रे ने पीयूष पूरे से शादी के 22 साल बाद तलाक लिया था। इस साल की शुरुआत में , 5 फरवरी को दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया था। एक्ट्रेस तलाक से पहले कुछ सालों से पति पीयूष से अलग रह रही थीं।
शुभांगी अत्रे औक पीयूष पूरे 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी इंदौर में हुई थी। शादी के दो साल बाद 2005 में शुभांगी ने एक बेटी को जन्म दिया। बाद में उनके रिश्ते में खटास आ गई। 2023 में शुभांगी ने एक बयान जारी कर पति पीयूष पूरे से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। दोनों 2022 से अलग रह रहे थे। वहीं 5 फरवरी 2025 को उन्हें आधिकारिक तलाक मिल गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS