Bhojpuri Superhit Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'आम के स्वाद' ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Bhojpuri Superhit Song: Khesari lal yadav Rani Aam ke swad trending
X
खेसारी लाल यादव और रानी का गाना 'आम के स्वाद'
Khesari Lal Yadav Superhit Song: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। 'आम के स्वाद' गाने लोग यूट्यूब पर खूब देख रहे हैं। रातों रात गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं।

Bhojpuri Superhit Song: भोजपुरी गाने इस वक्त इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिग हैं। भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसी बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसका नाम ‘आम के स्वाद’ है। गाने में वह मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल का गाना 'आम के स्वाद' ट्रेंडिंग पर
दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स कमाल के हैं कि दर्शक इस गाने को बार-बार देख रहे हैं, तभी तो ये यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। 'आम के स्वाद' गाना का यूट्यूब पर एक बार फिर धूम मचा रहा है। इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे है। गाने में आम का स्वाद लेने के लिए खेसारी लाल कमर तोड़ डांस कर रहे हैं। तो वहीं रानी की अदाएं हटके है।

ये भी पढ़ें- Instagram Trending: कौन हैं माही श्रीवास्तव, जिनके गानों ने मचाई धूम? मिलियन क्लब में शामिल हुए 14 Song

आम के स्वाद गाने का म्यूजिक वीडियो पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। दरअसल ये गाना 14 जून 2023 को रिलीज किया गया था। अब हाल ही में वेव म्यूजिक लेबल ने इस गाने 4k लिरिकल वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है जो काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर पिछले 13 दिनों से ट्रेंडिंग पर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story