Logo
'बिग बॉस 17' में 2023 का आखिरी 'वीकेंड के वार' में सभी घरवालें खूब एंजॉय करते नजर आए। वहीं तमाम जश्न के बीच सलमान खान ने डबल एविक्शन की घोषणा की। जिसमें नील भट्ट और रिंकू धवन शो से बाहर हो गए।

 Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के घर में नए साल की शाम में कंटेस्टेंट खूब मौज-मस्ती करते नजर आए। हालाँकि, इसी बीच सलमान खान ने 2024 से पहले डबल एविक्शन की घोषणा की। इस बार, नील भट्ट और रिंकू धवन ने शो को अलविदा कह दिया है।

नए साल का जश्न मनाने बिग बॉस में शामिल हुए खास मेहमान
वहीं नए साल का जश्न मनाने के लिए धर्मेंद्र, मीका सिंह, सोहेल और अरबाज खान 'बिग बॉस 17' में शामिल हुए। साथ ही साल का आखिरी दिन दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन गया। 2023 के आखिरी 'वीकेंड के वार' में खास मेहमान धर्मेंद्र, मीका सिंह, सोहेल खान और अरबाज खान घर में ढेर सारा मनोरंजन लेकर आते है।

मीका सिंह ने 'जुम्मे की रात' सहित सलमान खान के हिट गाने गाए। वहीं धर्मेंद्र की एंट्री खास उत्साह लेकर आई। जैकी श्रॉफ के रूप में कृष्णा अभिषेक की एंट्री ने सभी को खूब हंसाया! सभी गेस्ट एक साथ अपने सिर पर ग्लास रखकर बॉबी देओल की प्रसिद्ध 'जमाल कुडु' की एक्टिंग करते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

घरवाले मौज-मस्ती में करते आए नजर 
सभी घरवाले मौज-मस्ती को बरकरार रखते हुए, समर्थ जुरेल, धर्मेंद्र की नकल करते है। वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'आज मौसम बड़ा बेईमान है' पर डांस करते है। जबकि ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने 'ओ मेरी मेहबूबा' पर डांस किया।

रिंकू धवन और नील भट्ट भी हुए बेघर
रिंकू धवन बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले 2024 के पहले कंटेस्टेंट थे। जबकि सभी को लगता है कि नए साल पर घर से कोई बेघर नहीं होगा बल्कि सालमान डबल एविक्शन की घोषणा करके सभी को हैरान कर देते है। एपिसोड के अंत तक, रिंकू के बाद एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाते है और वह कोई और नहीं बल्कि नील भट्ट थे। 

5379487