Bigg Boss 17 : फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट

Bigg Boss 17 : बिग बॉस के फिनाले में मात्र कुछ ही दिन बचे है। बीते एपिसोड में 2 कंटेस्टेंट ईशा मालवीय और आयशा खान शो से बाहर हो गई। वहीं दोनों के निकलने के बाद टॉप 6 फाइनलिस्ट बचे है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें एक शॉकिंग एविक्शन होता है। जिसके बाद एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया। वहीं बिग बॉस 17 को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।
ये है टॉप 5 फाइनलिस्ट
दरअसल, बिग बॉस 17 के फैन पेज द खबरी के रिर्पोट के अनुसार, फिनाले से कुछ दिन पहले शो में मिडनाइट एविक्शन हुआ। जिसमें विक्की जैन शो से बाहर हो गए है। विकी के बाहर होने से उनके फैंस काफी हैरान हैं क्योंकि वो अच्छा गेम खेल रहे थे और उनके टॉप 5 तक होने की उम्मीद थी। लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं। तो अब शो के टॉप 5 लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है।
Promo #BiggBoss17 Last elimination of the season, kaun hua beghar pic.twitter.com/miT6ZxiCq1
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 22, 2024
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहें कमेंट
बता दें, इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। जिसके बाद एक यूजर्स ने लिखा, विक्की टॉप 5 में डिजर्विंग थे। तो वहीं दूसरे ने लिखा, मुझे लगा था कि अरुण बाहर होगा और ये एविक्शन गलत हुआ है। वहीं कई लोग विक्की के इविक्ट होने पर भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि विक्की जैन एक अच्छे प्लेयर थे, उन्हें आगे तक जाना चाहिए था।
क्या विक्की के जाने के बाद कमजोर पड़ जाएंगी अंकिता
हलांकि, शो में आए दिन विक्की और अंकिता को झगड़ते हुए देखा जाता था। लेकिन विक्की जैन के बाहर होने पर एक्ट्रेस का क्या हाल होगा। क्योंकि ज्यादातर समय में वह विक्की के साथ ही नजर आती थीं। वहीं कहीं विक्की के जाने से अंकिता का गेम वीक तो नहीं हो जाएगा। अब ये देखना काफी दिलस्प होगा, कि वो विक्की के जाने से स्ट्रॉन्ग होंगी या कमजोर पड़ जाएंगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS