Logo

Prince Narula-Yuvika Chaudhary blessed with baby Girl: टीवी की फेमस जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। युविका ने शनिवार (19 अक्टूबर) रात यानी करवाचौथ के खास मौके पर एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने फिलहाल सोशल मीडिया पर इसका अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन एक मीडिया को प्रिंस ने कन्फर्म कर किया है। बता दें, युविका ने आईवीएफ तकनीक के माध्यम से बेटी को जन्म दिया है।  

माता-पिता बने युविका-प्रिंस
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया की खबर को री-शेयर करते हुए भी बेटी के जन्म की खबर पर मुहर लगा दी है। टेली चक्कर ने इंस्टाग्राम पर कपल की गुड न्यूज दी है जिसे प्रिंस ने भी शेयर किया है। इसके अलावा प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने भी एक मीडिया हाउस को इस खबर की पुष्टि की है।

बता दें, युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी के चर्चित कपल हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत रिएलिटी शो बिग बॉस 9 से हुई थी। उनका लव अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। डेटिंग के दौरान दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसके 2 साल बाद 2018 में कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। वहीं इस साल जून में कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 

वहीं अपनी प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए युविका ने एक मीडिया को बताया था कि उन्होंने आइवीएफ तकनीक को अपनाया है क्योंकि एक समय के बाद उम्र और शरीर मेल नहीं खा पता। 

बता दें, बिग बॉस 9 के बाद युविका और प्रिंस ने नच बलिए सीजन 9 में भाग लिया था जिसके वो विजेता भी रहे थे। वहीं प्रिंस रोडीज़ एक्स 4 के विनर रहे थे। युविका चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में देखा गया था।