Logo
Bipasha Basu 45th Birthday: बिपाशा बसु ने मालदीव में अपने बर्थडे वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी भी हैं।

Bipasha Basu : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बार बिपाशा बसु ने अपना बर्थडे पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की वेकेशन की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं और अपने फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है। साथ ही करण ने पत्नी बिपाशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस केक कटिंग के दौरान इमोशनल होती हुई नजर आईं।

बिपाशा ने मालदीव में मनाया 45वां जन्मदिन
बिपाशा ने एक परफेक्ट फैमली पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "परफेक्ट बर्थडे। वहीं तस्वीरों में बिपाशा समुंद्र किनारे पति और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी बेटी संग बीच पर खूब एंजॉय करते हुए नजर आईं। जहां मां-बेटी एक जैसे कपड़ों में ट्विनिंग करती हुई दिखीं। इस शानदार बर्थडे सेलिब्रेश की एक और तस्वीर बिपाशा ने शेयर की है। जहां एक्ट्रेस को पुल के अंदर आराम फर्माते हुए देखा जा सकता है। बता दें, इतना ही नहीं बल्कि पुल के अंदर करण अपनी पत्नी संग रोमांटिक होते हुए भी नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

देवी की पहली झलक
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार क्रिसमस सेलिब्रशेन पर देवी की प्यारी झलकियाँ शेयर की थीं। वे देवी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए नवंबर में मालदीव भी गए थे। 

करण का व्रर्कफ्रंट
व्रर्कफ्रंट की बात करें, तो करण अब अपनी फिल्म फाइटर की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक एक्शन फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण एयरफोर्स पायलट की भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

5379487