Logo
Bipasha Basu Daughter Video: बॉलीवुड के चर्चित कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन तक हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का क्यूट वीडियो शेयर किया है।

Bipasha Basu Daughter Video: बॉलीवुड के चर्चित कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन तक हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं अपनी जिंदगी से जुड़ी पर अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस खू प्यार लुटा रहे हैं। 

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का शेयर किया क्यूट वीडियो
दरअसल, बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की प्यारी झलक का खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो पिंक ड्रेस, दो चोटी और कानों में बालियों में बेहद क्यूट लग रही है और इस दौरान देवी खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो के सामने आने बाद उनके फैंस प्यारे-प्यारे कमेंट करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सुजैन खान ने लिखा, "भगवान आपकी खूबसूरत बेटी को आशीर्वाद दें।" एक ने लिखा, "ओएमजी। दूसरे ने लिखा, बहुत प्यारी है, नजर न लगे"   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

2022 में बिपाशा बसु और करण सिंह बने थे माता-पिता
आपको बता दें, करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन फिर उसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं 12 नवंबर 2022 में एक्ट्रेस ने एक बेटी का जन्म दिया। हलांकि, कपल माता-पिता बनने के बाद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। दोनों अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं दिखाते हैं। लेकिन पिछले साल अप्रैल में बिपाशा ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाया था और अब उन्होंने डेढ़ साल की देवी का चेहरा सबके सामने रिवील किया है।
 
करण सिंह ग्रोवर का वक्रफंर्ट 
करण सिंह ग्रोवर के वक्रफंर्ट की बात करें तो एक्टर कई टीवी सीरियल और फिल्मों में अपना योगदान दो चुके है। इसके साथ ही कई रियलटी शोज जैसै नच बलिये सीजन 3, जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा, आईडिया रोक्स इंडिया में नजर आ चुके हैं। 

5379487