लोकसभा चुनाव 2024: कंगना, हेमा से लेकर रवि किशन और पवन सिंह तक, इन टॉप सितारों पर गड़ी सबकी निगाहें

Bollywood Celebrities in Loksabha Election 2024
X
Bollywood Celebrities in Loksabha Election 2024
4 जून 2024 को देश की 543 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। इस बार बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे चुनावी मैदान में खड़े हैं जिनपर निगाहें बनी हुईं हैं।

Lok Sabha Elections 2024: 4 जून 2024 को देश की 543 लोकसभा सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक के कई बड़े सितारे के चुनावी मैदान पर खड़े हैं। बॉलीवुड से एक्ट्रेस कंगना रनौत, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, शत्रुघ्न सिन्हा और भोजपुरी इंडस्ट्री से मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन जैसे सेलेब्स की किस्मत दांव पर लगी है। कौन सा सितारा किस सीट से चुनावी मैदान में आइए जानते हैं।

कंगना रनौत
लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार कंगना रनौत सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी पार्टी की उम्मीदवार हैं।

Kangana Ranaut

अरुण गोविल
सुपरहिट टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वह उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Arun Govil

हेमा मालिनी
एक्ट्रेस हेमा मालिनी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2014 में पहली बार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीतीं जिसके बाद 2019 में दोबारा इसी सीट से सासंद चुनी गईं। उन्होंन 2004 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

Hema Malini

शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह टीएमसी की टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में खड़े हैं।

Shatrughan Sinha

रवि किशन
भोजपुरी एक्टर रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड, गुजराती, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है।

Ravi kishan

मनोज तिवारी
अभिनेता मनोज तिवारी 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह इस बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से चुनावी मैदान पर हैं। इससे पहले उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

Manoj Tiwari

पवन सिंह
सिंगर-एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है।

Pawan Singh

निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने 2019 में बीजेपी पार्टी जॉइन की थी। वह लोकसभा 2024 में आजमढ़ सीट चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सपा के धर्मेंद्र यादव से है।

Dinesh Lal Yadav

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story