Logo
stree 2 collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' सनिमेघरों में एक महीने बाद भी दर्शकों का दिल जीत रही है। अब फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।

stree 2 collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन अब भी 'सरकटे का आतंक' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

स्त्री 2 ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने मंगलवार के कलेक्शन के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना दर्ज किया और इस साल की सबसे जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म एक महीने बाद भी लोगों का दिल जीत रही है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इकट्ठी कर रही है। फिल्म ने अपने 34वें दिन यानी मंगलवार (17 सितंबर) को ऑलओवर सबसे ज्यादा कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक स्त्री 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 

तरण आदर्श द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्त्री 2 ने सोमवार (16 सितंबर) को कुल 583.35 करोड़ रुपए की कमाई की।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने अपने 34वें दिन (मंगलवार, 17 सितंबर) को 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन 560.44 करोड़ रुपए हो चुका है। जिसके बाद फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान को भी मात दे दी है। 

बता दें, 'जवान' सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी जिसने दुनियाभर में 1148 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 640 करोड़ रुपए कमाए थे। हिंदी भाषा में जवान ने 584 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ था। वहीं अब स्त्री 2 की निगाहें 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए टिकी हुई हैं। 

5379487