Chhaava: 'छावा' से रश्मिका मंदाना का रॉयल लुक Out! महारानी येसूबाई के रोल में आईं नजर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Chhaava: Rashmika mandanna first look out as maharani yesubai, know film release date
X
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
Chhaava Movie: मच अवेटिड फिल्म 'छावा' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिवील हो चुका है। फिल्म में वह महारानी येसूबाई के किरदार में नजर आएंगी। 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं।

Chhaava Movie: अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'छावा' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट महारानी येसूबाई की भूमिका में दिखाई देंगी। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म से रश्मिका का पहला लुक रिवील कर दिया है। नए पोस्टर में एक्ट्रेस महारानी लुक में काफी रॉय लग रही हैं। महारानी येसूबाई के किरदार में एक्ट्रेस का अंदाज काफी अलग है और फैंस को भी पसंद रहा है।

रायल लुक में नजर आईं रश्मिका
रश्मिका के लुक की की बात करें तो पोस्टर में वह लाल साड़ी, माथे पर बिंदी और हैवी ज्वेलेरी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नाक में नथ और सर पर पल्लू ने उनके इस शाही अंदाज में चार चांद लगा दिए हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक किसी महारनी की तरह है जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

ये भी पढ़ें- Chhaava Teaser: 'संभाजी महाराज' बन 'छावा' में धमाल करेंगे विक्की कौशल, टीजर के साथ फिल्म के रिलीज डेट से उठा पर्दा

छावा के मेकर्स मैडॉक्स फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "हर महान राजा के पीछे बेजोड़ ताकत वाली एक रानी खड़ी होती है। मिलिए स्वराज्य का गौरव महारानी येसूबाई के रूप में रश्मिका मंदाना से।"

इतना ही नहीं, मैडॉक्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पर्दा उठाते हुए लिखा, "छावा का ट्रेलर कल रिलीज होगा।" रश्मिका मंदाना ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर कल यानी 22 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और मेडॉक्स फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूज किया है।

क्या बोले फैंस?
पोस्टर आउट होते ही दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। रश्मिका मंदाना का महारानी लुक देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपकमिंग फिल्म 'छावा' के लिए रश्मिका मंदाना अपने येसूबाई अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी शाही और सुंदर उपस्थिति वास्तव में ऐतिहासिक चरित्र के सार को दर्शाती है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'रश्मिका मंदाना जबरदस्त लुक'।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story