Sunil Grover Airport Look : व्हाइट टी-शर्ट और बैगी जींस में नजर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, देखिए उनका नया अंदाज

Sunil Grover Airport Look : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस बार उनका एयरपोर्ट लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनील ने अपने ट्रेंडी अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। सुनील ग्रोवर ने व्हाइट टी-शर्ट और बैगी जींस पहनी हुई थी। यह कॉम्बिनेशन आरामदायक तो था ही, साथ ही उन्हें कूल और फ्रेश लुक भी दे रहा था। बैगी जींस का ट्रेंड आजकल वापस आ रहा है और सुनील ने इसे बड़े ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।
चेक शर्ट ने बदल दिया पूरा लुक
लुक को और शानदार बनाने के लिए सुनील ने चेक शर्ट को अपने कंधे पर टांगा हुआ था। यह अंदाज ध्यान आकर्षित करने वाला था। अपने लुक को और भी क्लासी बनाने के लिए सुनील ने सिंपल जूते पहने थे। उन्होंने किसी तरह की भारी-भरकम ज्वेलरी या एक्सेसरीज नहीं पहनी थी। सुनील का यह लुक आम जनता के लिए लिए बेहतरीन है, जो आराम और स्टाइल का मेल दिखा रहा है।
सुनील ग्रोवर को देखते ही फैंस ने क्या कहा
सुनील ग्रोवर का यह लुक उनकी पर्सनालिटी को भी दर्शाता है। कॉमेडियन के तौर पर उनकी छवि भले ही मजाकिया और रंगीन हो, लेकिन उनकी सादगी और डाउन-टू-अर्थ नेचर उनके फैशन सेंस में भी झलकती है। एयरपोर्ट में उन्हें देखते ही सोशल मीडिया पर भी उनके इस स्टाइल की तारीफ की जा रही है। इसी बीच कुछ फैंस ने कहा कि, सुनील का यह लुक हर किसी के लिए अपनाने लायक है।
फैशन के साथ कम्फर्ट का ध्यान
सुनील ग्रोवर का एयरपोर्ट लुक एक परफेक्ट उदाहरण है कि फैशन और कम्फर्ट को एक साथ कैसे जोड़ा जा सकता है। बिना किसी दिखावे के उन्होंने यह साबित कर दिया कि असली स्टाइल वही है, जिसमें आप खुद को सहज महसूस करें। सुनील ग्रोवर का एयरपोर्ट लुक हमें यह सिखाता है कि फैशन केवल ब्रांड्स या ट्रेंड्स तक सीमित नहीं है। सादगी और आत्मविश्वास के साथ आप भी अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बना सकते हैं। व्हाइट टी-शर्ट, बैगी जींस और चेक शर्ट जैसे सिंपल आउटफिट्स से भी आप एक शानदार लुक क्रिएट कर सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS