Watch: शिव भक्ति में Dakota Johnson; नंदी के कान में कही मनोकामना, BF क्रिस मार्टिन संग मंदिर में किए दर्शन

Dakota Johnson visits shiv temple in Mumbai with boyfriend Chris Martin,  wtach video
X
डकोटा जॉनसन को '50 शेड्स ऑफ ग्रे' फ्रैंचाइजी फिल्म से खूब सुर्खियां मिली थीं।
Dakota Johnson: हॉलीवुड इंडसट्री की मशहूर अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपने बॉयफ्रेंड व म्यूजीशियन क्रिस मार्टिन के साथ भारत आई हैं। मुंबई में दोनों ने एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसके वीडियो सामने आए हैं।

Dakota Johnson in India: हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन अपने बॉयफ्रेंड व म्यूजीशियन क्रिस मार्टिन के साथ इन दिनों भारत में हैं। कोल्ड प्ले बैंड के सदस्य क्रिस मार्टिन इंडिया में अपने आगामी म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए आए हैं। कॉन्सर्ट से पहले दोनों मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे जहां कपल ने भगवान का आर्शीवाद लिया। कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस और क्रिस मंदिर परिसर के अंदर हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं।

भारतीय लिबास में नजर आए डकोटा-क्रिस
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में डकोटा जॉनसन नंदी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए उनके कान में अपनी मनोकामना कह रही हैं। वहीं क्रिस मार्टिन उन्हें दूर से खड़े देखकर खुश हो रहे हैं। इस दौरान कपल ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसादी ग्रहण किया। डकोटा और क्रिस का मुंबई में मंदिर दर्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

ये भी पढ़ें- Deepika and Raveer Ethnic Outfit : रणवीर-दीपिका कजिन की शादी में आए नजर, फैंस देखते ही बोले- दुआ कहां हैं!

इस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा और क्रिस मार्टिन बेहद सादगीभरे अंदाज में नजर आए। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का सलवार-सूट पहना और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। उनका यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, क्रिस मार्टिन स्काई ब्लू कुर्ता और जींस पहने नजर आए। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को मंदिर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। क्रिस वहां मौजूद फैंस से मिलते दिखे और मंदिर समिति सदस्यों के साथ बीतचीत की। उनकी इस विनम्रता की फैंस ने खूब तारीफ की और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को सराहा।

बता दें कि बीते कुछ दिनों में डकोटा और क्रिस मार्टिन के रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि, दोनों का साथ में मंदिर दर्शन करना इस बात का संकेत है कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। बता दें, डकोटा को मशहूर फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे में देखा गया था।

कब है क्रिस मार्टिन का कॉन्सर्ट?
हॉलीवुड सिंगर-म्यूजीशियन क्रिस मार्टिन अपने म्यूजिक बैंड कॉल्डप्ले के कॉन्सर्ट के लिए भारत आए हुए हैं। कॉल्डप्ले बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story