Deepika Padukone Baby: रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, दीपिका ने बेटी को दिया जन्म; दीपवीर ने किया कंफर्म

बॉलीवुड के दिग्गज कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर) को एक बच्ची को जन्म दिया है।;

Update:2024-09-08 13:38 IST
रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, दीपिका ने बेटी को दिया जन्म; दीपवीर ने किया कंफर्मDeepika Padukone Baby
  • whatsapp icon

Deepika Padukone: बॉलीवुड के दिग्गज कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर) को एक बच्ची को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची का जन्म मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ। दीपवीर की ओर से बेटी के जन्म की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी की गई है।

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म 
दरअसल, हाल ही में कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि वेलकम बेबी गर्ल (8.9.2024)। ऐसे में अब फैंस उन्हें भर-भर के बधाई दे रहे हैं। वहीं बीते दिन शानिवार शाम को रणवीर सिंह अपनी पत्नि दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल लेकर गए थे और अब खुशखबरी भी आ गई है। 

6 साल बाद पेरेंट्स बनें दीपिका-रणवीर
आपको बता दें, दीपिका-रणवीर शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। हालांकि, पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। लेकिन डिलीवरी डेट से 20 ही उनके घर नन्हीं परि का आगमन हो गया। हालांकि, एक्ट्रेस की बेटी की झलक देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना होगा। क्योंकि अक्सर सितारे लंबे वक्त तक अपने बच्चों के चेहरे को रिवील नहीं करते हैं। 


गणेश चतुर्थी से पहले कपल ने लिया था बप्पा का आर्शीवाद
वहीं गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन सिल्क साड़ी कैरी की थी और रणवीर ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। हालांकि, दोनों हमेशा की तरह बेहद क्यूट कपल लग रहे थे। 

Similar News