दीपिका-रणवीर के घर जल्द आ सकती है खुशखबरी: डिलीवरी के लिए एडमिट हुईं एक्ट्रेस, फैंस बोले- 'बप्पा आ रहें'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती हुईं। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के घर बप्पा आ रहे हैं।;

Update:2024-09-08 12:44 IST
दीपिका-रणवीर के घर जल्द आ सकती है खुशखबरी: डिलीवरी के लिए एडमिट हुईं एक्ट्रेस, फैंस बोले- 'बप्पा आ रहें'Deepika Padukone
  • whatsapp icon

Deepika Padukone: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  इन दिनों अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में है। वहीं एक्ट्रेस की डिलीवरी का 9वां महीना चल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस शनिवार अपने पति रणवीर सिंह और परिवार के लोगों के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

डिलीवरी के लिए एडमिट हुईं दीपिका पादुकोण
दरअसल, बीते दिन शनिवार शाम दीपिका पादुकोण को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बता दें, इसी हॉस्पिटल में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। ऐसे में अब वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के घर बप्पा आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि उनके घर बेबी गर्ल आने वाली है। 

गणेश चतुर्थी से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया बप्पा का आर्शीवाद
वहीं गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्हों गणपति बप्पा का आर्शीवाद लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन सिल्क साड़ी कैरी की थी और रणवीर ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। हालांकि, दोनों हमेशा की तरह बेहद क्यूट कपल लग रहे थे। 

शादी के 6 साल पैरेंट्स बनेंगे कपल
आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खूब धूमधाम से अपनी शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था और उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए थे। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं कुछ तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लांट भी करती भी दिखाई दीं। 

Similar News