Deepveer Daughter Name: रणवीर सिंह को मिली 'बेबी दीपिका', अभिनेता ने 2 साल पहले ही कर लिया था नामकरण

Deepika Padukone Ranveer singh Daughter
X
दीपिका-रणवीर पोज देते हुए।
Deepveer Baby Girl: रणवीर सिंह ने पिता बनने की इच्छा 2 साल पहले एक शो पर व्यक्त की थी। रणवीर ने कहा था कि वह अब एक बेटी के पापा बनना चाहते हैं। नामकरण भी कर लिया था।

Deepveer Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद लक्ष्मी आई है। कपल ने 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था।

बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर 6 साल के बाद पिता बने हैं। 7 सितंबर को दीपिका और रणवीर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुए थे। वीडियो सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण की डिलीवरी की चर्चा होने लगी थी। दीपिका-रणवीर की शादी 6 साल पहले हुई थी। कपल ने 2 साल पहले बच्चे की इच्छा जताई थी।

इसे भी पढ़ें: Vikas Sethi Death: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल के एक्टर विकास सेठी की हार्ट अटैक से मौत

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पिता बनने की इच्छा 2 साल पहले एक शो पर व्यक्त की थी। रणवीर सिंह ने द बिग पिक्चर में कहा था कि वह अब एक बेटी के पापा बनना चाहते हैं।

दीपिका-रणवीर की शादी 6 साल पहले हुई थी। दीपिका-रणवीर फिल्म रामलीला के सेट पर मिले थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कॉम्बो में शाही शादी रचाई थी। 2 साल पहले रणवीर ने कहा था कि मैं हर दिन दीपिका की फोटो देखता हूं। मुझे भी ऐसी ही बेटी चाहिए, इससे मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैंने नाम भी सोचकर रखा है। 2 साल के बाद आखिरकार रणवीर की विश पूरी हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story