Logo
ऑस्कर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ट्रिब्यूट देते हुए उनके फेमस सॉन्ग 'दीवानी मस्तानी' को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फीचर किया है। ये गाना सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का है जिसे दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।

Oscars Share 'Deewani Mastani' Song of Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है। 'द अकेडमी' ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का फेमस गाना 'दीवानी मस्तानी' को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। बता दें ये गाना दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। जिसके 9 साल बाद ऑस्कर ने एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट दिया है।

अकेडमी अवॉर्ड्स ने फीचर किया वीडियो
'द एकेडमी' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पॉपुलर सॉन्ग 'दीवानी मस्तानी' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में गाने की डीटेल्स दी गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' (सिंगर श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) गाने पर दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस थे।' ऑस्कर ने एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट दिया है जिसके बाद फैंस के बीच काफी खुशी है। साथ ही अभिनेत्री के पति व बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी खूब सारा प्यार लुटाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Academy (@theacademy)

ब्लॉकबस्टर हिट थी 'बाजीराव मस्तानी'
ऑस्कर पेज पर फीचर किए गए इस वीडियो को दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। तो वहीं रणवीर सिंह ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मेस्मेरिक'। आपको बता दें, 2015 में आई 'बाजीराव मस्तानी' ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई थी, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का रोल प्ले किया था और दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका में थीं। 

बता दें, बीते साल 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुई थीं। दीपिका ने एमएम कीरावन द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस किया था। 
 

jindal steel jindal logo
5379487