Logo
साउथ एक्टर धनुष और उनकी वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में अलग होने का फैसला किया था जिसके 2 साल बाद अब दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कपल ने 2004 में शादी की थी। वहीं शादी के 18 साल बाद अब कपल अलग हो रहा है।

Dhanush-Aishwarya Divorce: 'रांझणा', 'अतरंगी रे' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष (Dhanush) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। धनुष और उनकी वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत ने बीते साल 2022 में अलग होने की घोषणा की थी। कपल ने शादी के 18 साल बाद अपनी मैरिड लाइफ को खत्म करने का फैसला किया था। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। वहीं अब सेपरेशन की अनाउंसमेंट करने के 2 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या ने कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी दे दी है।

फैमिली कोर्ट में दायर की तलाक की याचिका 
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता धनुष और उनकी वाइफ व फिल्म प्रोड्यूसर ऐश्वर्या रजनीकांत ने चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। रिपोर्ट में कपल के करीबी सूत्र ने बताया है कि दोनों ने सेक्शन 13 बी के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की है और जल्द ही उनके मामले की सुनवाई होगी। रिपोर्ट में सूत्र ने कहा कि धनुष और ऐश्वर्या अलग होने की घोषणा करने के बाद पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं।

धनुष ने पोस्ट शेयर कर दी थी अलग होने की जानकारी
आपको बता दें, धनुष और ऐश्वर्या ने जनवरी 2022 में अलग होने के फैसले की घोषणा की थी। धनुष ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक नोट शेयर कर कहा था, जिसमें लिखा- "दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का बंधन... ये  यात्रा विकास, समझदारी, एडजस्टमेंट और अनुकूलता की रही। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला किया है... और बेहतरी के लिए हमने खुद को समझने का समय लिया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें प्राइवेसी दें।" इसी तरह ये पोस्ट ऐश्वर्या ने भी शेयर किया था।

18 साल बाद हुए अलग
आपको बता दें, ऐश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। साल 2004 में धनुष और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बेटे भी हैं जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। साल 2022 में अलग होने की घोषणा करने के बाद ऐश्वर्या और धनुष दोनों ने अपने-अपने करियर में फोकस किया।

5379487